बनियाड़ी में पांडव लीला का हुआ समापन

रुद्रप्रयाग

बनियाड़ी गांव में बीते 25 दिनों से चल रही पांडव लीला का प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया। पाण्डवों द्वारा अपने अस्त्र शस्त्र मंदिर में एकत्र किए। बनियाड़ी में पांडव लीला के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे थे। 21 नवंबर को पांडवों द्वारा मंदाकिनी नदी में स्नान करने के बाद गांव में भ्रमण किया गया और भक्तों को आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति से जुड़े सभासद भूपेंद्र राणा ने बताया कि 28 नवंबर को मोरुद्वार, 5 दिसंबर को गोंडा कौथीग के बाद शनिवार को पांडव नृत्य का समापन हो गया है। इस मौके पर पाण्डव नृत्य समिति के अध्यक्ष धीर सिंह कठैत, प्रकाश नेगी, राजेंद्र राणा, जसपाल सिंह नेगी, दीपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 5 वर्षों बाद पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *