बॉडी बिल्डिंग में रवि गुर्जर ने जीता गोल्ड
देहरादून
गोवा में आईसीएन इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दून निवासी रवि गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल अपने नाम किया है। यहां रवि गुर्जर की पत्नी डॉक्टर पूजा वर्मा ने बताया कि रवि गुर्जर निवासी जोगीवाला ने प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों को हराकर यह गोल्ड मैडल अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि जबकि रवि ने अपनी बॉडी बिना किसी इंजेक्शन व बॉडी बनाने वाले अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि बल्कि यह उनकी नेचुरल बॉडी है।
