पति ने की दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शुरू कर दी भूख हड़ताल

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक व्यक्ति ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। जब इस बारे में पहली पत्नी को पता चला तो वह बच्चों को लेकर ससुराल पहुंच गई और भूख-हड़ताल व धरना शुरू कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव की रहने वाली महिला रीना देवी का उसके पति रजनीश के साथ विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों के बीच पिछले चार साल से कोर्ट में भरण पोषण का केस चल रहा है। इसी बीच रजनीश ने झारखंड स्थित पलामू जिले की एक युवती से शादी कर ली। जब इस बारे में रीना को पता चला तो उसने ससुराल पहुंचकर भूख हड़ताल व धरना देना शुरू कर दिया। भूख हड़ताल में रीना के दोनों बच्चे भी साथ थे। लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर महिला कल्याण विभाग की टीम के एक अ‎धिकारी ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाया और थाने ले आए। उन्होंने रीना को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रीना अपने भाई के साथ वापस मायके चली गई। पीड़ित महिला और उसके पति का कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। इस पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में पेश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *