कांडई दशज्यूला में 20 को तहसील दिवस

रुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों में आगामी मंगलवार को राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कांडई दशज्यूला में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। यहां फरियादियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जानकारी देते हुए तहसीलदार मंजू राजपूत ने बताया कि उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में मंगलवार 20 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से राइंका कांडई दशज्यूला में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले तहसील दिवस के दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *