अंकिता को न्याय दिलाने के लिए श्रीनगर में धरना 28 से

श्रीनगर गढ़वाल

अंकिता हत्याकांड मामले को दो माह से भी अधिक समय बीतने के बाद भी सरकार की ओर से ठोस कार्यवाही न होने पर ऑल इंडिया डीएसओ और ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने आक्रोश व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए 28 नवम्बर से नगर पालिका तिराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की उत्तराखंड प्रभारी विजेता सेमवाल ने कहा कि अंकिता के केस में अभी तक अपराधियों पर चार्ज शीट भी दाखिल नहीं की गई है। इतने जघन्य आपराधिक कांड को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि अंकिता भण्डारी के अपराधियों को सजा दिलाने के लिये संगठन प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *