अधिकार और कर्तव्य में समन्वय स्थापित करने पर जोर

श्रीनगर गढ़वाल

संविधान दिवस पर गढ़वाल विवि के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना का पाठ प्रतिज्ञा दिलाकर किया। उन्होंने कहा कि हमें अधिकार और कर्तव्य दोनों में समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है। तभी हम बेहतर समाज बना सकेंगे। भारतीय लोकतंत्र को बनाने और विकसित करने में कई लोगों ने अपना योगदान दिया है। आज हमें उन सभी के योगदान को याद करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *