संगठन की मजबूती पर दिया जोर

पौड़ी

जिला मुख्यालय पौड़ी में भाजपा की जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाए जाने में प्रत्येक कार्यकर्ता के योगदान पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत कड़ी का हिस्सा है। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रातव ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, जिला मंत्री राकेश रुडोला, नरेंद्र रावत, जिला कोषाध्यक्ष संजय रावत, जिला कार्यालय मंत्री राजेंद्र रावत सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने बताया कि पार्टी के सांगठनिक जनपद पौड़ी में तीन विधान सभाओं के 13 मंडल शामिल हैं। संगठन ने एक नए मंडल अगरोड़ा का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा है। कहा नए अगरोड़ा मंडल में कफोलस्यूं पट्टी व खातस्यूं पट्टी को श‌ामिल किया गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर जिले में मंडलो की संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी। इस अवसर पर निवर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, महामंत्री अनूप देवरानी, सुरेश जुगरान, सभासद हेमंती गुसांई, संगीता डोभाल, हेमलता भट्ट, भारत भूषण नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *