ठंड ने बढ़ाई दिक्कत

अल्मोड़ा

जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। रविवार को सुबह करीब 10 बजे तक जिला मुख्यालय को कोहरे ने अपने आगोश में लिए रखा। देर तक कोहरा छाने की वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, इन दिनों पर्वतीय जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला मुख्यालय के कोसी घाटी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। जिससे ठंड में एकाएक बढ़ोत्तरी हुई। रात में ओस अधिक गिरने से भी ठंड में इजाफा हुआ है। रविवार दिनभर आसमन में हल्के बादल छाये रहे। जिसके चलते ठंड में और इजाफा हो गया। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *