नारद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
रुड़की
नारद जयंती कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक कृपाशंकर ने कहा कि देव ऋषि नारद द्वारा सूचनाओं का संग्रहण, सूचनाओं का संपादन एवं सूचना का संप्रेषण तीनों लोक में लोक कल्याण के लिए किया जाता था। उन्होंने नारद पुराण, नारद स्मृति, नारदीय ज्योतिष आदि ग्रंथों की रचना एवं वीणा का आविष्कार किया था। उनके आदर्श वर्तमान पत्रकारिता के लिए अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राहुल महाजन, सतीश कौशिक कृपाशंकर ने दीप जलाकर किया। वक्ताओं ने कहा कि नारद सत्य की खोज में लगकर लोक कल्याण करते थे। इस अवसर पर डॉ. अजीत सिंह, राजकुमार, जल सिंह, राजपाल, भावना त्यागी, डॉ. गिरिराज उपाध्याय, संदीप, प्रकाश, दिनेश पंवार, सुशील त्यागी, ऋषि पाल, राजकुमार, भावना शर्मा, डॉ. सरस्वती, सुभाष रतूड़ी, ओम, किसलय कुमार, सहदेव सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
