मोथरोवाला-बंजारावाला की सड़कें कीचड़ में तब्दील

देहरादून

मोथरोवाला और बंजारावाला में सड़कों के अधूरे काम ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। बारिश से सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई है। कीचड़ में वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। मोथरोवाला और बंजारावाला में पिछले डेढ़ साल से सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। काम के लिए जगह-जगह सड़कें खोद रखी है, जिससे लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

हल्की बारिश में सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जा रही है, जिस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। देवपुरम कॉलोनी के लोगों ने सीएम को ज्ञापन भेजा है। कहा कि कॉलोनियों के विकास के लिए सीवर और पेयजल के काम होने जरूरी हैं, लेकिन काम करने का जो तरीका वह बहुत गलत है। डेढ़ साल से सड़कें खुदी हुई हैं। एक जगह काम पूरा नहीं होता है, दूसरी जगह सड़क खोद देते हैं, जिससे कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लोग कई बार कार्यदायी एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सीवर लाइन की खुदाई, बड़े और छोटे सीवर चैंबर बेतरतीब तरीके से बनाये गए। सड़क की मूल लेबलिंग और भविष्य में सड़क उठने से पानी भरने की समस्या बन जाएगी। कॉलोनी के अध्यक्ष दिनेश डबराल, सचिव सतीश बौड़ाई, कोषाध्यक्ष विकास नौटियाल, ऑडिटर जमुना प्रसाद घिल्डियाल, दिनेश कठैत, शंकुतला नेगी, सुनील डिमरी, रविराज बिष्ट, जगेंद्र रौतेला आदि से समस्या निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *