आरसेटी का मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू
बागेश्वर
स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का सिमकुना गांव में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। महिला समूहों को दस दिन का मशरूम उत्पादन की बारिकीयां बताई जाएंगी। आरसेटी निदेशक दिनेश कुमार ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन कर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं। यह कम समय में अच्छी आय प्रदान करने वाला साधन हैं। वह अपनी अन्य दिनचर्या के साथ यह व्यवसाय कर सकती हैं। बाजार में 200 से 300 रुपये प्रतिकिलो मशरूम बिक रहा है। बीएमएम बबीता बिष्ट ने आरसेटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण का भरपूर लाभ लेने को कहा। बताया कि प्रशिक्षण के बाद वह स्वरोजगार अपनाएं। फैकल्टी चंद्र भानु सिंह ने विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार पूरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया।