अपार्टमेंट की छत से एसी के पाइप काटते हुए चोर पकड़ा
रुड़की
सोसाइटी की छत से एसी का पाइप काटते हुए चोर को लोगों ने पकड़ लिया। धुनाई के बाद चोर को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में गुलमोहर ग्रीन सोसायटी है। बुधवार दोपहर के वक्त लोगों ने सोसाइटी मैनेजर व अन्य लोगों को सूचना दी कि छत से आवाज आ रही है। सोसाइटी की छत पर जाकर देखा तो एक युवक एसी का पाइप काट रहा था। शोर शराबा होने पर अन्य लोग भी आ गए और उन्होंने एसी का पाइप काट रहे युवक को धर दबोचा। धुनाई के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोप है कि पूर्व में भी एसी कॉपर की वायर सोसाइटी से काटी जा चुकी है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोप में आसिफ पुत्र रियासत इमली रोड को गिरफ्तार किया गया है
