पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिल नववर्ष की दी शुभकामनाएं
देहरादून
įदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिकों ने कैंप कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए किए जा रहे įयासों की सराहना करते हुए मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों के उत्थान और उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान में देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा, जिसका कार्य तेज गति से चल रहा है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा इसी वर्ष अक्टूबर माह के अंत तक सैन्य धाम का निर्माण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा मंत्री जोशी ने कहा įदेश में शहीद द्वारों के निर्माण की įक्रिया भी गतिमान है। मंत्री ने कहा सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु įदेश सरकार संकल्पित है। उन्हांेंने कहा कि सरकार की ओर से कल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर सेनि कर्नल आरबीएस भंडारी, सेनि ले. बीर सिंह रावत, गंगा राम, सत्य įसाद भę, राजपाल सिंह रावत, विक्रम सिंह बिष्ट आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।