कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार का जलाया पुतला
देहरादून
आम आदमी पार्टी įदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भूरा चौक धर्मपुर रोड में केंद्र सरकार की कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि दिल्ली के कंजावाला क्षेत्र में बीते 31 दिसंबर और एक जनवरी की रात को कुछ वहशी दरिंदों ने जिस तरह से एक बेटी को अपनी गाड़ी के टायर पर फंसा करके 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तक घसीट कर उसकी हत्या करके उसे सड़क पर छोड़ दिया वह अपने आप में एक जघन्य अपराध है। उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों को धमकाने का काम कर रही है क्योंकि इस वीभत्स हत्याकांड का जनक भारतीय जनता पार्टी का नेता, दिल्ली पुलिस, दिल्ली के एलजी और केंद्र सरकार जिसके अधीन दिल्ली की कानून व्यवस्था के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी ने पुतला दहन कर įदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में अफसरशाही हावी है वहीं भाजपा के नेता व मंत्री सिर्फ और सिर्फ महिलाओं का शोषण कर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं और पुलिस įशासन अपराधियों को अपनी शरण में लेकर उन्हें बचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ओर कार्यवाही नहीं की गई तो सडको पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से डाक्टर आरपी रतूड़ी, उमा सिसोदिया, कमलेश रमन, विपिन खन्ना, सुधा पटवाल, डा. शोएब अंसारी, अशोक सेमवाल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
