वन दरोगा भर्ती के įतिनिधिमंडल ने वन मंत्री के समक्ष रखा अपना पक्ष

देहरादून

वन मंत्री सुबोध उनियाल के कार्यालय पर कांग्रेस नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में वन दरोगा भर्ती के įतिनिति मंडल ने मिलकर अपना पक्ष रखा। इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया और कहा कि इस पर वह मुख्यमंत्री से इस संबंध में वार्ता करेंगे और न्याय संगत जो भी निर्णय होगा उसे छात्रहित में लिया जाएगा। इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने यह भी कहा है कि हताश होने की जरूरत नहीं है जो होगा, छात्रों के भविष्य के लिए अच्छा होगा। इस अवसर पर अभिनव थापर ने कहा कि मेरिट कैंडिडेटस के साथ न्याय होना चाहिए और सेगरीगेशन का नियम इसमें हो सकता है। वहीं यह कार्य यूकेएसएसएससी का है किंतु उन्होंने इसको एकतरफा निरस्त कर दिया और इसको पुनर्विचार कर दोबारा जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उल्लेखनीय है यह भर्ती 2019 में शुरू हुई थी और शुरू होने के बाद इनकी परीक्षा हुई जिसमें 52 हजार बच्चों ने परीक्षा दिया, उसके बाद इनकी मेरिट लिस्ट आई, और उसके बाद ये सब फाइनल होने के बाद इनकी 316 लोगों की भर्ती कैंसिल हो गई। उन्होंने कहा कि इसी įोसेस में लगभग साल साल लगे और तीन साल से अधिक का समय लग गया, जबकि सुįीम कोर्ट में भी यह एक नियम है सेगरीगेशन करके भर्ती की जा सकती है। इस अवसर पर कई अभ्यर्थी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *