माकपा का बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन आज
देहरादून
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी बृहस्पतिवार को प्रस्तावित बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत देहरादून जिला मुख्यालय पर दोपहर साढे़ बारह बजे प्रदर्शन करेगी। यहां इस आशय का निर्णय पार्टी जिला कमेटी बैठक में लिया गया है। पार्टी राज्य कार्यालय गांधी ग्राम पार्टी सभागार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा है कि राज्य सरकार एक साल में चार बार बिजली बिलों में वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला है। वक्ताओं ने कहा कि इसके अलावा सरकार परिवहन व्यवस्था में भारी फेरबदल कर बाहरी कम्पनियों के हवाले स्थानीय परिवहन को हवाले कर परिवहन व्यवस्था को मंहगी करने जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि परिणामस्वरूप जहां आम जन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा तथा परिवहन व्यवसाय से जुडे़ व स्थानीय लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इस अवसर पर बैठक में वक्ताओं ने मलिन बस्तियों के नियमितिकरण स्मार्ट सिटी के नाम पर आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने तथा भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कमरूद्दीन ने की। इस अवसर पर बैठक में अनेक पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।
