प्रदेश में बेरोजगारी चरम परः प्रीतम सिंह
देहरादून
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम सिंह ने कहा है कि आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। आज विधानसभा स्थित विधानमंडल दल कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के अब तक के कार्यकाल में केवल उत्तराखंड के लोगों को राज्य सरकार ने घाव दिये हैं। उन्होंने सरकार पर बेरोजगारों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाये हैं कहा कि सरकार रोजगार देने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी में भ्रष्टाचार हुआ है जिसके चलते युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सिर्फ हाकम सिंह के ही इर्दगिर्द ही जांच घूम रही है। इस अवसर पर अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।
