सब ठीक होने की लालसा में दी थी बेटे की बलि
सुलतानपुर
रविवार को गोसाईगंज थानाक्षेत्र के धनऊडीह गांव में काली प्रतिमा के सामने एक मां ने अपने 4 माह के बेटे को फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। एसओ गोसाईगंज ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि वो बीमार चल रही थी। तीन दिन पूर्व सपने में देखा कि देवी कह रही हैं कि बेटे की बलि दे दो तो सब ठीक हो जायेगा। इसलिये हमने उसे मारा डाला।
सोमवार सुबह जब पूरा इलाका कोहरे की चादर ओढ़े हुए था उस समय गांव निवासी शिवकुमार अपने बेटे प्रीतम ;4 माहद्ध को दफनाने के लिये गांव के कब्रिस्तान में गया। उसने कांपते हाथों से बेटे को मिट्टी में दफ्न किया। इस बीच गांव के सैकड़ों लोग भी उसके साथ मौजूद रहे। शिवकुमार कानपुर में रहकर मजदूरी करता था कल बेटे की मौत की सूचना के बाद वो घर आया है। बता दें कि कल धनऊडीह गांव में रविवार को मंजू देवी ;35द्ध पत्नी शिवकुमार ने सुबह लगभग 9 बजे काली प्रतिमा के सामने अपने 4 माह के बच्चे प्रीतम की फावड़े से काटकर बलि दे दी थी। स्थानीय लोगो के अनुसार पांच दिनों से मंजू रोज प्रतिमा के पास आती थी इसलिये हम लोगो ने सोचा कि वो प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर रही होगी। लेकिन वो बेटे को वहां लिटाकर घर गई और लौटी तो उसमें हाथ में फावड़ा था। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते उसने बेटे के सिर पर हमला कर दिया और वो चीख मारकर दम तोड़ गया। उधर पुलिस ने महिला को मौके से आकर हिरासत में लिया जिसे आज वो जेल भेजेगी। एसओ गोसाईगंज राघवेंद्र रावत के अनुसार वो मानसिक विक्षिप्त है और उसने ऐसा कदम उठाया। वही पोस्टमार्टम में प्रीतम के सिर पर एक निशान मिला है अधिक रक्त स्राव से उसकी मौत हो गई है।
