इस बार चकराता विधानसभा में परिवर्तन होगा  : नौतियाल 

विकासनगर

मतदाताओं का आभार जताने और कार्यकताओं से समीक्षा बैठक करने भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल शुक्रवार को चकराता पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस बार चकराता विधानसभा में परिवर्तन होगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद चकराता में विकास की लहर आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत करके साबित कर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के साथ खड़े हैं। जिससे इस बार विपक्ष का किला ढह जाएगा। उन्होंने मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट देने पर उनका अभार व्यक्त किया। विधानसभा प्रभारी सतीश कपूर ने कहा कि इस बार चकराता विधानसभा में पहली बार भाजपा विधायक बनेगा, जो कि चकराता में परिवारवाद का अंत करेगा। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अनिल चांदना ने कहा कि सन 1996 से पहले कोई जिला पंचायत के पद को जानता भी नहीं था। नौटियाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए विषम परिस्थितियों में विकास कार्य किए। कहा कि 10 मार्च को विधायक बनकर नए सवेरे का उदय होगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, महामंत्री दीवान राणा, विवेक अग्रवाल, अनिल चांदना, तीर्थ कुकरेजा, आनंद राणा, कृपाल नेगी, शूरवीर सिंह, मान सिंह नेगी, शूरवीर सिंह चौहान, मोनित दुसेजा, मातबर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *