आज रहेगी बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

रुद्रप्रयाग

रविवार को नगर में सभी 11 फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। रेल विकास निगम को विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा यह कार्रवाई की जाएगी। विद्युत निगम के ईई मनोज सती ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल विकास निगम लिमिटेड को विद्युत संयोजन निर्गत करने के लिए 33/11 केवी उप संस्थान रुद्रप्रयाग से पोषित होने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति 22 जनवरी को सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक पूर्ण/आंशिक रूप से बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को अपनी वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया है। साथ ही इस असुविधा के लिए विभाग स्तर पर खेद भी व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *