डीएम ने किया ढाक में जमीन का निरीक्षण
चमोली
आपदा प्रभावित लोगों के विस्थापन के लिए शनिवार को जोशीमठ ब्लाक में ही ग्राम पंचायत ढाक में चिह्नित भूमि का जिलाधिकारी हिमांशु खुरान ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि ढाक में उपलब्ध भूमि का कंटूर मैप शीघ्र उपलब्ध करें। जोशीमठ में आपदा प्रभावित लोगों से सुझाव लेकर सीबीआरआई से विस्थापन के लिए विस्तृत प्लान तैयार कराया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी,एसडीएम कुमकुम जोशी, अधिशासी अभियंता अला दिया, सहायक अभियंता एलपी भट्ट, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।
