ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने धरना दिया

चमोली

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन चमोली द्वारा दो सूत्रीय मांग को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में धरना दिया। इस दौरान संघ की ओर से राज्य सरकार से अपनी मांग पूरी करने की अपील की। कहा गया कि जब तक मांग पूरी नहीं की जाती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार से फंक्शनल मर्जर के आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग व एक संर्वग के पदों को मृत घोषित कर नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता तय करते हुए विभागों का पूर्ण विलय करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सजवाण, जिला महामंत्री विपिन सेमवाल, गंगा सिंह गुसाई, प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, गौरव परमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *