जनजीवन उत्थान समिति ने की गोष्ठी

काशीपुर

जनजीवन उत्थान समिति ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गोष्ठी की। अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने अपने पूरे जीवन को भारत की आजादी के लिए अर्पित कर दिया। कहा 1920 में उन्होंने सिविल सर्विस ज्वाइन की और बाद में इस्तीफा दे दिया। जलियावालाबाग कांड की घटना से वे बहुत आहत थे और उन्होंने अंग्रेजों को भारत से भगाने का प्रण लिया था। यहां भास्कर त्यागी,राम शर्मा, कर्तव्य मिश्रा, आसिफ अली, जहांगीर आलम, अमरतपाल, रहीस अहमद रहे। वहीं, उदयराज हिंदू कॉलेज में सुभाष जयंती पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षकों ने श्रृद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। यहां मेजर मुनीशकांत शर्मा, रोशन लाल वर्मा, विजयपाल सिंह, महेश चंद्र आर्य ,मनोज शर्मा, रणधीर सिंह, मनोज विश्नोई, रमेश कुमार पांडेय, कौशलेश गुप्ता, नीलम सूंठा ,कल्पना नौडियाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *