गुस्साये व्यापारियों ने राज्य सरकार का जलाया पुतला
देहरादून
डिस्पेंसरी रोड तहसील चौक पर बिजली की दरों की बढ़ोत्तरी आठ प्रतिशत करने के विरोध में गुस्साये व्यापारियों ने राज्य सरकार का पुतला जलाया। इस अवसर पर व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि बिजली की दरों को तुरंत वापस लिया जाए व्यापारी पहले ही कोरोना मे उनका व्यापार बिल्कुल खत्म हो गया है ऐसे में बिजली के रेट बढ़ाने से महंगाई और बढ़ जाएगी। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने चेतावनी दी बिजली के दाम कम करें नहीं तो हम सब व्यापारी सड़कों पर आकर प्रदर्शन करेंगे और बिजली ऑफिस के बाहर धरना देंगे। इस अवसर पुतला फूंकने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पार्षद अर्जुन सोनकर, नीरज नेगी, सोमप्रकाश वाल्मीकि, दानिश खान, अनूप कपूर दिनेश गुप्ता पिंकी अजय बेनवाल, अमीचंद सोनकर, राहुल शर्मा आदि शामिल रहे।
