स्कूलों में दिव्यांग छात्रों के लिए अच्छा माहौल बने
देहरादून। समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्राइमरी एवं माध्यमिक स्कूलों के दिव्यांग छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के लिए वातावरण निर्माण शिविर का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में आयोजित हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर विनोद कुमार की देखरेख में संचालित इस कार्यक्रम में बच्चों ने कई तरह की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विशेष शिक्षक एवं समन्वयक गणेश शाह, ब्लॉक समन्वयक लक्ष्मण रावत, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत, प्रधानाचार्य हेमलता बौड़ाई, श्री गुरु राम राय विवि की डीन अकादमिक डॉ. मालविका कंडवाल, एनआईवीएच के पूर्व निदेशक हिमांशु, प्रवक्ता मानसी और उत्तराखंड व्हीलचेयर दिव्यांग क्रिकेटर्स के सदस्य मनोज परमार सहित कई लोग मौजूद थे।
