दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण दिए
रुड़की। नगर स्थित विकासखंड नारसन के बीआरसी कार्यालय पर दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण दिए गए। ब्लॉक नारसन और रुड़की के कुल पंजीकृत 43 में से 35 बच्चों ने उपकरण लिए। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, उप शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद ने अभिभावकों से उपकरणों का सदुपयोग करने का भी आग्रह किया। एलिम्को संस्था की ओर से श्रीकांत पाण्डेय, अमित कुमार, पप्पू गुप्ता, धर्मवीर आदि ने दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण वितरित किए। इस दौरान नमिता पंत, साधना शर्मा, संदीप कुमार, अरविन्द शर्मा, वसीम अहमद, तस्लीमा कुरैशी, कुन्तला गुप्ता, सुशील कुमार, बीर सिंह, हेमंत ध्यानी, तेजवीर सैनी, ललित कुमार, रविन्द्र कुमार, तलत परवीन, बीआरटी अशोक, मीनू गुप्ता, आशा, सविता चौहान आदि मौजूद रहे।
