किसान समृद्ध होगा तभी होगी देश आगे बढ़ेगा : जोशी

रुड़की। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष प्रधान द्वारा शुक्रवार को नगर में किसान सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने जानकारी दी कि जोशीपर्वतीय क्षेत्र में फसल को जंगली जानवरों से बचाने को सरकार 130 करोड़ के बजट से वनों की फेंसिंग कराएगी। उत्तराखंड के पारंपरिक अनाज मंडुआ, झंगोरा की खेती को प्रोत्साहन देने को सरकारी दरों पर इनकी खरीद होगी। मंत्री ने कहा कि किसान समृद्ध होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा इसलिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर खेती किसानी को बेहतर बनाने और किसान की आय बढ़ाने पर जोर दे रही है। पहाड़ का पारंपरिक अनाज मंडुआ व झंगोरा स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *