राम कथा से पहले निकाली शोभायात्रा
हरिद्वार। सुभाष नगर में राम कथा से पहले कलश शोभायात्रा निकाली गई। नगर विधायक मदन कौशिक ने कलश यात्रा का शुभारंभ किया।
त्रिमूर्ति नगर से अन्नपूर्णा बैंक्वेट हॉल तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कई प्रकार की झाकियां दिखाई गईं। मदन कौशिक, डॉ. विशाल गर्ग, संजय पालीवाल, वरुण बालियान, महेश प्रताप राणा और किरण सिंह ने कहा रामकथा से उनके राम के चरित्र को अपना सकते है। समाज में बुराई को छोड़कर अच्छाई को अपना सके। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव शर्मा, हरप्रीत सिंह, डॉ. हरप्रीत सिंह, सचिन शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, प्रदीप सैनी, पवन परिहार, सोमेंद्र धीमान, जगदीश रावत, हेमचंद सैनी, विकास सैनी, सुंदर लाल सैनी, सुरेंद्र कुमार, सुशील सैनी, रमेश कुमार, आरके सिन्हा, राजेंद्र मौर्य, राजेश वर्मा, आराधना पांडे, निर्मला बिष्ट, मिथिलेश कौशिक, कृष्णा शर्मा, मीनाक्ष, रूबी, गीता सिंह, सविता त्यागी, मुन्नी देवी, जसविंदर कौर आदि शामिल रहे।
