वक्फ बोर्ड सीईओ ने नीलामी प्रक्रिया पर लगाई रोक

रुड़की

चिराग अली शाह दरगाह के कार्यकारी सचिव मोहम्मद जहांगीर ने एक मार्च को दरगाह महबूब इलाही शाह व दरगाह चिराग अली शाह बेड़पुर में आम के पेड़ों की नीलामी तीन मार्च करने की सूचना प्रकाशित करवाई। इस पर वक्फ बोर्ड सीईओ मुख्तार मोहसिन ने नीलामी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इस प्रक्रिया को वक्फ अधिनियम के तहत कराने के निर्देश दिए हैं। वक्फ बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अनुमति लेकर करने को कहा। ऐसा नहीं करना बोर्ड अधिनियम का उल्लंघन माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *