दीक्षांत समारोह में उपाधि पाकर झूमे छात्र-छात्राएं

हरिद्वार

रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एन्ड मैनेजमेंट के पहले दीक्षांत समारोह में उपाधि पाकर छात्र छात्राएं नाच उठे। समारोह में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने एमबीए, बी फार्मा और बीटेक के 100 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की। इसके साथ ही वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक उत्सव ‘निरंजनी 2023 का समापन हुआ। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और संस्था के चेयरमैन श्रीमहंत रविंद्र पुरी, निदेशक वैभव शर्मा ने कुलपति का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान और विवि के कुलगीत के साथ हुआ। कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने कहा कि जीवन में योग्य बनाने के शिक्षकों के साथ-साथ आपको अपने अभिभावकों का भी कृतज्ञ होना चहिए। कहा कि डिग्री लेकर शैक्षणिक यात्रा बंद न करें, पढ़ते रहें। रामानंद इंस्टीट्यूट कम फीस में छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए संस्था साधुवाद के पात्र हैं। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि संस्था के छात्र-छात्राएं लगातार उन्नति की नई बुलंदियों को प्राप्त कर रहे हैं। तकनीकी विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशों के अनुसार छात्र छात्राओं को गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराने और उनका चहुंमुखी विकास करने के लिए संस्थान कटिबद्ध है। निदेशक वैभव शर्मा ने स्वागत भाषण में इंस्टीट्यूट की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि छात्र जीवन में हर कोई डिग्री मिलने का इंतजार करता है। आज उपाधिधारक छात्रों के लिए यादगार दिन है साथ-साथ चिंतन और मनन का भी दिन है। इस मौक पर अश्वनी जगता, आरए शर्मा, डॉ. मयंक गुप्ता, मनुज उनियाल, सूरज राजपूत, सचिन विश्नोई, कुसुम, मनोज, प्रियंका, शिल्पा, अश्वनी, नवीन, साक्षी, अंकित, अमित, हिमानी, हिमांशु, कविता, कोमल, कृति, रक्षिता, रोहित, विवेक, हर्षिल, संदीप, संगीता, शिव, श्वेता, दिव्या, नैना, मंजीत, अनुराधा, कनिष्का आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *