कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा एक दिवसीय भ्रमण पर श्रीनगर पहुंचे

श्रीनगर गढ़वाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा आज अपने एक दिवसीय भ्रमण पर श्रीनगर पहंुचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ भेंट की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओ को आने वाले नगर निगम चुनाव ओर पंचायत चुनाव को लेकर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को अंधेरे में रखने का काम कर रही है इसका जीता जागता उदाहरण विधानसभा भर्ती घोटाले को बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को कमेटी द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को सार्वजनिक कर जनता से अपने कृत्यों के लिए क्षमा मांगनी चाहिए। उन्होंने फिर कहा कि कांग्रेस सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने जनता से क्षमा याचना मांगी। लेकिन प्रेमचन्द अग्रवाल अभी तक अपनी गलती मनाने की जरूरत भी नहीं समंझ रहे हैं। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले अपने लोगो को विधानसभा में नियुक्ति दी है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा कर रही है सरकार को अपने समय की सभी भर्तियों को लेकर स्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार को भी तुरन्त पद से हटाए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के डीजीपी सही से प्रदेश में कानून व्यवस्था का पालन करवाने के असफल रहे हैं। परिणामस्वरूप आज तक आंकिता भंडारी के मामले में वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं हुआ। पुलिस के सामने में ही रिजॉर्ट को आग के हवाले कर दिया गया, सबूत मिटा दिए गए। आज पुलिस कह रही है कि उनके पास अपराधियों के खिलाफ ठोस सबूत नहीं हैं इसकी सारी जिमेदारी प्रदेश के पुलिस मुखिया को लेते हुए सस्पेंड कर किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *