युवती के हाथ से मोबाइल छीनने वाले आरोपी गिरफ्तार
रुड़की
कस्बे के शिवांक सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी की शाम बाइक सवार दो युवक उसकी बहन के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे। शुक्रवार को कोतवाली के एसएसआई अंकुर शर्मा, कस्बा चौकी प्रभारी नीरज रावत, सिपाही मनोज वर्मा, अरुण चौहान की टीम ने मोबाइल चुराने वाले दाबकी निवासी आकाश और नीरज को गिरफ्तार कर मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
