भीम आर्मी ने हत्या की सीबीआई जांच को प्रदर्शन किया
रुड़की
भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने जुलूस प्रदर्शन कर राजस्थान के युवकों को अगवा कर हरियाणा में हत्या के मामले की सीबीआई जांच की मांग की। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि भरतपुर जिले के घाटमीका पहाड़ी से 16 फरवरी को अपहरण करके कथित गो रक्षकों ने नासिर और जुनैद की निर्मम पिटाई। फिर उन्हीं की गाड़ी में उन्हें जिंदा जला दिया। घटना के कई दिन बीतने के बाद न तो आरोपी गिरफ्तार हुए और न ही पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा दिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए हरियाणा और राजस्थान सरकार ने कोई ठोस प्रयास नहीं किया। प्रदर्शन के बाद भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जेएम अभिनव शाह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
