संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
रुड़की
जनपद सहारनपुर के एक गांव निवासी युवती क्षेत्र के गांव चोली शहाबुद्दीनपुर में रिश्तेदारी में रह रही थी। युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी रखवा दिया है। बीते गुरुवार रात चोली शहाबुद्दीनपुर गांव में अपने मामा के यहां रह रही युवती की अचानक हालत बिगड़ गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मोर्चरी भिजवा दिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
