अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज

रुड़की

करीब दो सप्ताह पूर्व हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे नेपाली मूल के परिवार की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें कार चालक और नेपाली मूल के एक वृद्ध की मौत हो गई थी। कार चालक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तरुण कुमार निवासी सागरपुर दिल्ली ने तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी को नेपाली मूल के एक परिवार ने पिता मोहन लाल की गाड़ी किराये पर बुक की थी। जिसमें सवार होकर वह हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। जिसमें पिता मोहनलाल और नेपाली मूल के दान बहादुर की मौत हो गई थी। जबकि रतन बहादुर थापा, संज्ञा थापा, सविता थापा और टंका थापा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *