गरीब परिवार की कन्या का कराया विवाह
देहरादून
इंजीनियर एनक्लेव में समाजसेवी आजाद अली एवं उनकी पत्नी ने गरीब परिवार की कन्या का संपूर्ण विवाह करा कर कन्यादान कर समाज में एक मिसाल कायम की है और एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजाद अली ने कहा कि समाज में कन्या का विवाह करा कर एक सुखद अनुभव हुआ है आगे भी गरीब कन्याओं का इसी तरीके से विवाह कराने का कार्य किया जाता रहेगा , जिनके परिवार में बेटियां होती हैं वो किस्मत वाले होते हैं जाति धर्म से उपर उठकर हम सबको कुरीतियों को दूर करने में सहायक होते हुए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आज उनकी धर्मपत्नी एवं मेरे द्वारा कन्यादान कर विदा किया गया। यह शुभ कार्य पत्नी की खास दोस्त कोमुदी डबराल एवं इला मिश्रा व विजय कांत मिश्रा व įियंका पुरोहित के सहयोग से संम्पन हुआ।
