दून शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापौर को लिखा खत
देहरादून
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने दून शहर की कई समस्याओं के समाधान के लिए महापौर को पत्र लिखकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। महापौर को लिखे पत्र में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा है कि शहर में स्ट्रीट लाइट की समस्या काफी बढ़ गई है। जिस कारण नगर निगम के वार्डों की गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। उन्होंने कहा कि लाइटें खराब होने के बाद भी कंपनी की ओर से लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा है। तमाम शिकायतें नगर निगम में लंबित है। उन्होंने पत्र में कहा कि ऐसे में आपसे निवेदन है कि शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दिवाली पर्व से पहले ठीक किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर पत्र में कहा गया कि शीशमबाड़ा स्थित कूड़े के ट्रीटमेंट प्लांट के हाल भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्लांट में काफा कूड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस कारण प्लांट के आसपास के गांवों में दुर्गंध फैली हुई है। जिस कारण ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। पत्र में कहा गया है कि ऐसे में कि शीशमबाड़ा प्लांट में कूड़े के निस्तारण की समस्या का निदान किया जाए। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी तरफ घर-घर से कूड़ा उठान को लेकर रेमकी कंपनी आगामी 31 अक्टूबर को काम छोड़ने जा रही है। वहीं अभी तक घर-घर से कूड़ा उठाने को लेकर नई कंपनी का चयन नहीं हो पाया है। ऐसे में आगे दिवाली का पर्व है, तो ऐसी स्थिति में वार्डों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ सकती है। इसलिए कांग्रेस की मांग है कि जल्द नई कम्पनी का चयन कर घर घर से कूड़ा उठान से लेकर ट्रीटमेंट प्लांट में बनी कमियों को दूर करें। पात्र में कहा गया है। आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष होने के नाते आपको बता दें कि शहर की सड़कों का सुधार अभी तक नहीं हो पाया है। अभी भी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत वार्डों में सड़कों की हालत ठीक नहीं है। जगह-जगह गड्ढे हैं। बारिश होने पर लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
