प्रतिमा का अनावरण किया
रुड़की
रूपचंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट ने संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय रूप चंद शर्मा की 14वी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण तथा प्रवेश विवरणिका का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निरंजनी पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि पंडित रूप चंद शर्मा एक धर्म प्रेमी, शिक्षाविद और समाजसेवी व्यक्ति थे। इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा, आचार्य रमेश सेमवाल, भगवत स्वरूप, प्रमोद गोयल, सतीश शर्मा, अरुण शर्मा, सतीश शर्मा, आरके शर्मा, विभोर अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, अर्पण शेखर गुप्ता, संजय गर्ग, राहुल शर्मा, अरविंद कश्यप आदि मौजूद रहे।
