कांग्रेस ने बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

विकासनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर मंगलवार को पछुवादून कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर पालिका के वार्ड सात में नौनिहालों को पाठ्य सामग्री बांटी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि प्रत्येक नौनिहाल को शिक्षा का समान अधिकार मिलना जरूरी है। इसके लिए सभी बच्चों को शिक्षा के लिए समान संसाधन मुहैया कराए जाने चाहिए। कहा कि गरीब बच्चों को संसाधन मुहैया कराना समाज के प्रत्येक सक्षम नागरिक का दायित्व है। उन्होंने बच्चों को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी देने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के गठन और स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, देवानंद पासी, सुमन देवी, सरोज देवी, बलजीत सिंह, समीर अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *