सार्वजनिक स्थान पर गैस रिफिलिंग करने का आरोप
हल्द्वानी
काठगोदाम निवासी एक व्यक्ति ने कंपनी पर सार्वजनिक स्थान पर गैस रिफिलिंग करने का आरोप लगाया है। कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस के मुताबिक इंदिरा कॉलानी निवासी अनिल कुमार का कहना है कि नैनीताल रोड स्थित एसबीआई के पास उनका प्रतिष्ठान है। वहीं पर एक कंपनी की ओर से गैस रिफिलिंग का कार्य किया जाता है। आरोप है कि कंपनी संचालक अशोक सक्सेना सार्वजनिक स्थान पर गैस रिफलिंग का कार्य करता है। साथ ही गैस रिफिलिंग के लिए मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसकी शिकायत अग्निशमन विभाग को भी की जा चुकी है। इससे बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
