नैनीताल बैंक में महिला कॉलेज को भेंट की स्टील बेंच
हल्द्वानी
कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत नैनीताल बैंक लिमिटेड की ओर से महिला महाविद्यालय हल्द्वानी को स्टील बेंच एवं सेनेटरी पैड डिस्पोजल मशीन प्रदान की गईं। सोमवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल मोहन ने कहा कि बैंक हमेशा उत्तराखंड में अपनी सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करता आया है। प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित, मुख्य प्रबंधक राहुल प्रधान, क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र रुवाली, प्रबंधक राजेंद्र सिंह, शाखा प्रबंधक एमबीपीजी शाखा प्रखर पाटनी, भास्कर साह आदि रहे।
