शहीदी दिवस मनाया
रुड़की।
शहीद भगत सिंह बिग्रेड वेलफेयर सोसायटी की ओर से शहीदी दिवस मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा युवा पीढ़ी को शहीदों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। राजीव चौधरी और दिपेश भारद्वाज ने कहा कि हर बच्चा देशभक्त बने और अपने से बड़ों का सम्मान करे, देश के सिपाहियों का सम्मान करें। यही संस्थान का उद्देश्य है। प्रशांत अग्रवाल ने कहा की भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को आज के दिन फांसी दी गई थी। क्रांतिकारियों की बदौलत आज हम आजादी को देख रहे हैं।