लोगों को योजनाओं का लाभ बताया

रुड़की

क्षेत्र के चुड़ियाला गांव में अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत पशु कल्याण एवं जागरूकता को लेकर किसान वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ममता राकेश ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम से क्षेत्र के लोगों को पशु पालन के बारे में नई जानकारी मिलेगी और किसानों के पशु भी स्वस्थ रहेंगे। कार्यक्रम में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी किट भी उपलब्ध कराई गई। डॉ. मुकेश गौड़ ने पशुपालकों को पशुओं को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए। इस अवसर पर डॉ. एचके नरूला, डॉ. मायामीत सैनी, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. धनेंद्र सिंह, डॉ. अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *