असमाजिक तत्वों की आवाजाही रोक लगाने की मांग
रुड़की
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि लंढौरा रेलवे स्टेशन के पास धर्मशाला में असमाजिक तत्व आते-जाते रहते हैं। पदाधिकारियों ने पुलिस से मिलकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। लंढौरा रेलवे स्टेशन के पास धर्मशाला है। विश्व हिंदू परिषद के मंगलौर प्रखंड अध्यक्ष श्रवण चौहान और प्रखंड मंत्री संदीप प्रधान का कहना है कि धर्मशाला की देख रेख के लिए कोई नही रहता है। धर्मशाला में असमाजिक तत्व आते जाते रहते है। विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने पुलिस से मिलकर असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि अभिलेखों में धर्मशाला की चार बीघा भूमि है। देख रेख नहीं होने से कुछ लोगों ने धर्मशाला की भूमि पर कब्जा कर पक्के मकान भी बना लिए हैं। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद एसडीएम से मिलकर धर्मशाला की भूमि से कब्जे हटाने की मांग की जाएगी। चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि अगर धर्मशाला में कोई असामाजिक तत्व आता जाता पाया गया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
