पिता पुत्र और पुत्री के खिलाफ केस दर्ज
रुड़की
दंपति विवाद में पिता पुत्र और पुत्री के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। गंगनहर कोतवाली को दतियाना तहसील सदर मुजफ्फरनगर हाल नारसन कला निवासी सचिन खोखर ने बताया कि नौ मार्च को एक बजे रामनगर कचहरी आया था। जहां अधिवक्ता के चेंबर में शिवानी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की थी। अधिवक्ताओं व अन्य लोगों के बीच बचाव में किसी तरह जान बच पाई थी। पुलिस ने एक पक्ष अनंगपाल निवासी थिथकी कोतवाली मंगलौर की तहरीर पर अधिवक्ता मेदारती मलिक, सचिन और जसवीर सिंह निवासी रुड़की के खिलाफ केस दर्ज किया था। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मारपीट समेत अन्य धाराओं में शिवानी, पुत्री अनंगपाल, सनी पुत्र अनंगपाल और अनंगपाल थिथकी कवादपुर कोतवाली मंगलौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
