बाइक चोरी कर रहे दो युवकों को पकड़ा
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप से बाइक चोरी कर रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बुधवार को ट्रांजिट कैंप निवासी सूरज पाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह किराए पर एक मकान में रहते हैं। मंगलवार को उसके मकान में रहने वाला एक किराएदार जन्मदिन पार्टी मना रहा था। इसी बीच घर के नीचे खड़ी उसकी बाइक को दो युवक चोरी कर ले जाने लगे। तभी लोगों ने बाइक चोरी करते दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने अपना नाम बहादुरगंज बहेड़ी जिला बरेली निवासी कैलाश और तितरी मूढ़ापांडे जिला मुरादाबाद निवसी हरजीत सिंह बताया।
