बिजली दरों में वृद्धि तोड़ेगी आम आदमी की कमरः संदीप
देहरादून,
कांग्रेस नेता व अधिवक्ता संदीप चमोली ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी के सरकार द्वारा निरंतर एक वर्ष में कई बार बिजली की दरों में वृद्धि कर आम व्यक्ति की जेब में डाका डालने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार अप्रैल माह से दोबारा बिजली की दरों में वृद्धि कर भाजपा के द्वारा व्यक्ति को चारों तरफ से प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। राज्य में भाजपा सरकार द्वारा कोई ठोस विद्युत नीति ना बनाकर निरंतर बिजली की दरों को बढ़ाने का काम किया जा रहा है जिस राज्य को ऊर्जा प्रदेश के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा कि आज उसी ऊर्जा प्रदेश में वहां के निवासियों के लिए ऊर्जा लेना बिजली लेना सबसे ज्यादा महंगा हो गया है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है भाजपा की गलत नीतियां इसकी जिम्मेदार है।
