शहीदों के परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की
रुड़की
स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों को उनके परिवारों ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्रत्येक महीने के प्रथम रविवार को 10 बजे 10 मिनट अपने पूर्वजों के नाम अभियान शुरू किया गया है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के मीडिया प्रभारी श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि पूरे देश के विभिन्न जिलों के साथ ही रुड़की में भी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के अध्यक्ष देशबंधु, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी के नेतृत्व में सुनहरा वट वृक्ष और ब्लॉक कार्यालय परिसर में बने स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ पर जाकर क्षेत्र के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। हरिद्वार में भी स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्तंभ कोतवाली के सामने, शहीदों को पुष्पांजलि समर्पित की गई।
