काली पट्टी बांध कांग्रेसियों ने किया सरकार के तानाशाही रवैये का विरोध

रुड़की

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये का विरोध किया। कहा कि यह देश के लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। बैठक का संचालन प्रदेश कोऑर्डिनेटर तुषार अरोड़ा ने किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव राजवीर रोड ने कहा कि जब निचली अदालत में राहुल गांधी को तीन दिन का समय अपील के लिए मिला था। तो सरकार को ऐसी क्या जल्दी थी कि 24 घंटे में ही राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई। यह सजा सीधे तौर पर राहुल गांधी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की योजना को दर्शाता है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में लोकतंत्र को सदा मजबूत करने का काम किया है। देश में कांग्रेस पार्टी ने सदा विकेंद्रीकरण को बढ़ावा दिया है। पंचायती राज सिस्टम इसका एक उदाहरण है। लेकिन आज की सरकार सभी सरकारी संस्थाओं को पंगु बनाती जा रही है। सारा कंट्रोल देश की केंद्र की सत्ता के हाथ में जाता जा रहा है।
प्रदेश सचिव हेमेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस कारण देश में विकेंद्रीकरण व्यवस्था पर खतरा हो चुका है। विकेंद्रीकरण के कारण आम जन मानस को बहुत से फायदे मिलते थे। लेकिन सत्ता के केंद्रीकरण के कारण आम जनमानस बड़ा परेशान है। सेवादल के प्रदेश महासचिव रितु कंडियाल ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी देश में इस वक्त सबसे ज्यादा है। सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। सरकार का ध्यान केवल चुनाव की तरफ है।
बैठक में रणबीर नागर, शकील अहमद, लवी त्यागी, पंकज सोनकर, नरेंद्र त्यागी, शैलेंद्र कुमार, संजय चौधरी, सलमान, अमित सोनकर, बृजपाल शर्मा, फैजल सफरपुर, जाकिर हुसैन और सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *