महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दिया प्रशिक्षण
रुड़की
नगर में सेवा भारती संस्था की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें बाल संस्कार केंद्रों पर बच्चों की संख्या बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सेनिटाइजर व सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्रपाल रावत ने बैठक की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि संस्था समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों में स्वावलंबन का संचार कर रही है ताकि उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। देहात में बच्चों को अपनी सबसे प्राचीन, सबसे समृद्ध संस्कृति व सभ्यता से जोड़ने के लिए बाल संस्कार केंद्र चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लक्सर में सेवा भारती की टीम गठित करने के निर्देश दिए।
